kotha
post authorabhishek 07 Apr 2022 887

देहरादून नगर निगम की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के तहत चलाया जा रहा प्लास्टिक मुक्त अभियान तेज कर दिया गया .

देहरादून - देहरादून नगर निगम की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के तहत चलाया जा रहा प्लास्टिक मुक्त अभियान तेज कर दिया गया है। बीते एक हफ्ते पूर्व 26 मार्च को शुरू किये गये इस अभियान के तहत शहर के 100 स्कूलों के 25 से 30 हजार बच्चों और उनके परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान सिटीजन इंगेजमेंट और पर्यावरण पर काम करने वाली संस्था एसडीसी फाउंडेशन के साथ मिलकर चलाया जा रहा है।यर सुनील उनियाल गामा ने इस अभियान को देहरादून के लिए मील का पत्थर बताते हुए अब तक हुई प्रगति को संतोषजनक बताया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसी तरह से अभियान आगे बढ़ता रहा तो तेज़ी से निर्धारित लक्ष्य हासिल हो पाएगा।

मेयर ने कहा की स्कूली बच्चे सिंगल यूज़ प्लास्टिक कचरा एकत्रित कर प्लास्टिक बैंक में जमा करेंगे। अभियान की समाप्ति पर प्रति छात्र सबसे ज्यादा प्लास्टिक् एकत्रित करने वाले स्कूलों को पुरस्कार दिया जाएगा।मेयर सुनील उनियाल गामा के अनुसार अब तक 393 प्लास्टिक प्रहरी (छात्र स्वयंसेवकों) का एक नेटवर्क तैयार किया जा चुका है। इसके अलावा अधिक से अधिक छात्रों और उनके परिवारों तक पहुंचने के लगातार प्रयास किये जा रहा हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस हफ्ते हम अभियान में भागीदारी कर रहे बाकी स्कूलों तक पहुंच जाएंगे। इस नेटवर्क मे प्लास्टिक संरक्षक और प्लास्टिक योद्धा को भी शामिल किया जा रहा है ।