kotha
post authorabhishek 07 Apr 2022 978

पीएम नरेंद्र मोदी से गुरुवार को दिल्ली में कई नेताओ ने मुलाकात की.

पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की। इसके अलावा नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला भी इस दौरान मौजूद थे। संसद का बजट सत्र समाप्त होने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की मौजूदगी में पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के इन प्रमुख नेताओं से मुलाकात की। यही नहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौके पर मौजूद थे। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात हुई। इन मुलाकातों की तस्वीरें लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की हैं। ओम बिरला ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद सभी दलों के नेताओं से आग्रह किया कि सदन की गरिमा को बढ़ाने तथा चर्चा- संवाद के स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। आशा है सभी दल इसमें सक्रिय सहयोग देंगे।'