भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संक्षिप्त फ्रांस दौरे पर दोनों देशों ने रूस और यूक्रेन पर चर्चा कीl हालांकि सिर्फ फ्रांस ने रूस की निंदा कीl भारत और फ्रांस ने यूक्रेन में जारी हिंसा और आक्रामक गतिविधियों को फौरन रोकने की संयुक्त अपील की हैl भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी फ्रांस यात्रा के दौरान वहां के पुनः निर्वाचित राष्ट्रपति इमानुएल माक्रों से मुलाकात कीl एक साझा बयान में दोनों नेताओं ने कहा, "फ्रांस और भारत यूक्रेन में जारी युद्ध और मानवीय संकट पर बेहद चिंतित हैंl दोनों देश बिना किसी लाग-लपेट के इस बात की निंदा करते हैं कि यूक्रेन में आम नागरिक मारे गए हैं, और अपील करते हैं कि फौरन युद्ध रोककर दोनों देश कूटनीति और बातचीत का रूख करें ताकि लोगों को पहुंच रही तकलीफों का फौरन अंत हो सकेl
फ्रांस ने कहा कि रूस का यूक्रेन पर हमला अवैध और नाजायज हैl दोनों देशों ने कहा कि इस युद्ध के कारण पैदा होने वाले खाद्य संकट का वे समन्वयित और बहुपक्षीय तरीकों से जवाब देंगेl भारत को रूस का विकल्प देने की कोशिश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात से पहले माक्रों के कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति भारतीय प्रधानमंत्री से बातचीत में इस बात पर जोर देंगे कि अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था पर युद्ध के दुष्परिणाम यूरोपीय संघ के बाहर एशिया को भी झेलने होंगेl एक बयान में फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि उनका देश रूसी हथियार और ऊर्जा पर भारत की निर्भरता कम करने में मदद करना चाहता हैl उन्होंने कहा, "मकसद यह नहीं है कि भारत के पास कोई विकल्प ना रहे, बल्कि उसके पास हल हों फ्रांस ने कहा कि इमानुएल माक्रों के भारतीय प्रधानमंत्री के साथ बहुत करीबी संबंध हैंl फ्रांस दौरे के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर कहा कि यह एक संक्षिप्त लेकिन फलदायी दौरा थाl प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, "मेरी फ्रांस यात्रा छोटी लेकिन फलदायी रही मुझे इमानुएल माक्रों से कई मुद्दों पर बात करने का मौका मिला मैंने उन्हें और फ्रांसीसी सरकार को अतिथि सत्कार के लिए धन्यवाद भी कहाl



abhishek






