kotha
post authorabhishek 28 Apr 2022 1308

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा गांधी पार्क में आयोजित भागवत कथा मे शामिल हुए.

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रूद्रपुर के गांधी पार्क में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित भागवत कथा में प्रतिभाग किया। उन्होंने आध्यात्मिक प्रचार सामग्री, आयुर्वेदिक उत्पाद आदि स्टॉलों का निरीक्षण करने के साथ ही प्रकल्प प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ईश्वर की कृपा के बिना पत्ता भी इधर से उधर नहीं हो सकता। ऐसे स्थानों पर आने का अवसर ईश्वर की कृपा से ही संभव है। इस अवसर पर उन्होंने राज्य की खुशहाली, समृद्धि, आपदाओं से मुक्ति के साथ ही चहुंमुखी विकास की कामना की तथा सन्तों का आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर सर्वश्री आशुतोष महाराज , स्वामी उमेशानन्द, साध्वी रबिया भारती, कथावचक वैष्णवी भारती सहित क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, सीडीओ आशीष भटगाई, अपर जिलधिकारी ललित नारायण मिश्र आदि उपस्थित थे।