kotha
post authorabhishek 20 Apr 2022 1300

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल अपने पहले विदेश दौरे के लिए तैयार हैं.

दिल्ली - भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल अपने पहले विदेश दौरे के लिए तैयार हैं मई में वह तीन यूरोपीय देशों की यात्रा कर सकते हैं.भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मई के पहले हफ्ते में यूरोप की यात्रा पर जाएंगे. अपने तीन दिवसीय दौरे में वह जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की यात्रा करेंगे. इस साल भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला विदेश दौरा होगा जिसमें वह डेनमार्क में दूसरे भारत-नॉर्डिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इस सम्मेलन में सभी पांच नॉर्डिक देशों स्वीडन, डेनमार्क, नॉर्वे, फिनलैंड और आइसलैंड के नेता शामिल होंगे. नॉर्डिक देश अन्य पक्षों के साथ एक ईकाई के रूप में संवाद कर रहे हैं जिससे उनकी मोल-भाव करने की सामूहिक क्षमता मजबूत होती है" यह सम्मेलन डेनमार्क में होगा जहां भारतीय प्रधानमंत्री अपने दौरे का सबसे लंबा हिस्सा बिताएंगे. इस दौरे पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी फ्रांस और जर्मनी के साथ अहम रणनीतिक बातचीत करेंगे. हालांकि सभी पक्षों की नजर इस बात पर होगी कि रूस को लेकर भारत के रूख का क्या असर होता है क्योंकि जर्मनी और फ्रांस दोनों ही रूस पर बेहद सख्त हैं जबकि भारत ने अब तक यूक्रेन के मुद्दे पर रूस का विरोध नहीं किया है.