kotha
post authorabhishek 09 Apr 2022 2020

कुलदीप आईपीएल में ऐसा परफॉर्मेंस देकर टीम इंडिया में अपनी वापसी की संभावनाओं को बढ़ा रहे हैं - गावस्कर.

 इस साल कुलदीप को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपए खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया। टीम बदलते ही मानों कुलदीप यादव की किस्मत ही पलट गई। अभी तक खेले 4 मैचों में कुलदीप 10 विकेट के साथ पर्पल कैप की रेस में तीसरे पायदान पर है। भारतीय पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि कुलदीप आईपीएल में ऐसा परफॉर्मेंस देकर टीम इंडिया में अपनी वापसी की संभावनाओं को बढ़ा रहे हैं।केकेआर के खिलाफ कुलदीप यादव का शानदार प्रदर्शन देखने के बाद लिटिल मास्टर ने कहा "किसी भी समय जब आप टी20 क्रिकेट में चार विकेट लेते हैं तो आपने शानदार गेंदबाजी की है। जिस तरह उन्होंने महत्वपूर्ण समय पर विकेट लिए वो काफी जरूरी था। तथ्य यह है कि उन्होंने विकेट लेना शुरू कर दिया है जिससे उनकी टीम इंडिया में वापसी करने की संभावनाएं बढ़ गई है।वह इस समय काफी शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं।