रुद्रप्रयाग।
जनपद रुद्रप्रयाग में जिला प्रेस क्लब के स्थापना के 20 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज को जागरूक बनाने में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में पत्रकारों के हितों की रक्षा एवं उनके सशक्तिकरण के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने प्रेस क्लब रुद्रप्रयाग की 20 वर्षों की यात्रा को सराहनीय बताते हुए कहा कि यह संस्था जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य कर रही है।
इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में आयोजकों द्वारा मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित में कार्य करते रहने का संकल्प लिया गया।



Admin





