kotha
post authorAdmin 16 Apr 2026

अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत: मुख्यमंत्री धामी.

देहरादून। उत्तराखंड में विकास की नई इबारत लिखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे ने राज्य को एक बार फिर बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि उनका हर दौरा राज्य में नई ऊर्जा और विकास के नए आयाम लेकर आता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग ₹12 हजार करोड़ की लागत से तैयार एशिया का सबसे लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर देश और उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। साथ ही, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर राज्य की आर्थिक और पर्यटन संभावनाओं को नई गति देगा।

उन्होंने कहा कि यह दिन इसलिए भी विशेष है क्योंकि यह भीमराव अंबेडकर की जयंती के साथ जुड़ा है। मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देते हुए उनके सामाजिक समरसता के योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री ने देशवासियों को बैसाखी और सिख नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये पर्व भारत की सांस्कृतिक विरासत और कृषि परंपरा के प्रतीक हैं।

उन्होंने कहा कि 2014 के बाद भारत ने इंफ्रास्ट्रक्चर, अर्थव्यवस्था, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। प्रधानमंत्री द्वारा “21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक” घोषित करना राज्य के लिए प्रेरणादायक है।

अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा:
“अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…”

गडकरी ने बताया विकास का रोडमैप

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि उत्तराखंड में करीब ₹1.30 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स पर कार्य चल रहा है।

उन्होंने बताया:

सहारनपुर-हरिद्वार 6-लेन सड़क जल्द शुरू

पोंटा साहिब–देहरादून फोरलेन अगले महीने

हरिद्वार ग्रीनफील्ड बाईपास 2026 तक

ऋषिकेश बाईपास अगस्त से

चारधाम परियोजना का बड़ा हिस्सा पूरा

Nitipost.com: A news portal for latest news analysis, opinions, policy, politics, economy, India News, World News, Latest News, Security, Government, Nation, Culture, Heritage, History, Sanatan Dharma, Video, Social Media and other updates