देहरादून:
उत्तराखंड में नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य सरकार ने स्कूलों के टाइम-टेबल में बड़ा बदलाव कर दिया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब राज्य के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में नया टाइम-टेबल लागू होगा।
शिक्षा सचिव द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक गर्मियों में स्कूल सुबह 7:45 बजे से और सर्दियों में 8:50 बजे से संचालित होंगे। इसके साथ ही पूरे दिन के पीरियड्स और इंटरवल की समय-सारणी भी तय कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि इस नए टाइम-टेबल पर करीब 17 महीनों से मंथन चल रहा था। पहले शिक्षा विभाग के स्तर पर इस पर तैयारी की गई और बाद में इसे सरकार की मंजूरी के लिए भेजा गया। सरकार की अनुमति मिलने के बाद अब इसे पूरे राज्य में लागू कर दिया गया है।
यह टाइम-टेबल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP-2020) के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके तहत स्कूलों में प्रतिदिन 5 घंटे 20 मिनट का समय पूरी तरह शिक्षण गतिविधियों के लिए निर्धारित किया गया है।
गर्मियों का टाइम-टेबल (1 अप्रैल – 30 सितंबर)
- 7:45 – 8:05 : प्रार्थना सभा
- 8:05 – 8:45 : पहला पीरियड
- 8:45 – 9:25 : दूसरा पीरियड
- 9:25 – 10:05 : तीसरा पीरियड
- 10:05 – 10:45 : चौथा पीरियड
- 10:45 – 11:25 : इंटरवेल
- 11:25 – 12:05 : पांचवां पीरियड
- 12:05 – 12:45 : छठा पीरियड
- 12:45 – 1:25 : सातवां पीरियड
- 1:45 – 2:05 : आठवां पीरियड
- 2:05 बजे छुट्टी
❄️ सर्दियों का टाइम-टेबल (1 अक्टूबर – 31 मार्च)
- 8:50 – 9:10 : प्रार्थना
- 9:10 – 9:50 : पहला पीरियड
- 9:50 – 10:30 : दूसरा पीरियड
- 10:30 – 11:10 : तीसरा पीरियड
- 11:10 – 11:50 : चौथा पीरियड
- 11:50 – 12:30 : इंटरवेल
- 12:30 – 1:10 : पांचवां पीरियड
- 1:10 – 1:50 : छठा पीरियड
- 1:50 – 2:30 : सातवां पीरियड
- 2:30 – 3:10 : आठवां पीरियड
- 3:10 बजे छुट्टी
शिक्षा विभाग के अनुसार इस नई व्यवस्था से पढ़ाई का समय अधिक व्यवस्थित होगा और छात्रों की पढ़ाई पर सकारात्मक असर पड़ेगा।



Admin






