kotha
post authorabhishek 05 Apr 2022 896

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन ने समाज कल्याण मंत्री चंदन रामदास से मुलाकात की.

देहरादून - मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन ने समाज कल्याण मंत्री चंदन रामदास से मुलाकात की। इस अवसर पर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने समाज कल्याण मंत्री चंदन रामदास से मुलाकात कर दिव्यांगजनों को हो रही सामाजिक और आर्थिक परेशानी से अवगत कराया। मधु जैन ने कहा कि कोरोना काल के बाद व्यावसायिक गतिविधियां कम हो गई हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा मुसीबत दिव्यांग लोगों को हो रही हैं। मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य में दिव्यांग जनों का एक विशेष सर्वे करवाकर उन्हें चिन्हित किया जाए तथा सुनिश्चित किया जाए कि उन्हें सभी सरकारी योजनाओं का संपूर्ण लाभ मिल सके।