kotha
post authorabhishek 05 Apr 2022 1325

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव को समय पर कार्यालय न आने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए .

देहरादून - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव को समय पर कार्यालय न आने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय पर ऑफिस पहुंचे और ऑफिस टॉइम में पूर्ण मनोयोग से कार्य करें।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। सभी अधिकारी जनता एवं जन प्रतिनिधियों के फोन अवश्य रिसीव करें। यदि किसी कारणवश फोन रिसीव न कर पायें तो कॉल बैक अवश्य करें।