kotha
post authorAdmin 24 Feb 2026

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार.

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार 25 और 26 फरवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन इसके बाद पर्वतीय क्षेत्रों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। खासकर तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने के आसार अधिक हैं।

हालांकि मैदानी और अन्य जिलों में फिलहाल मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

सोमवार को देहरादून सहित कई क्षेत्रों में दिनभर बादलों और धूप के बीच आंख-मिचौली का दौर चला। तापमान में विशेष गिरावट नहीं देखी गई। देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है।

24 फरवरी को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही बने रहने की संभावना है। इसके बाद 25 और 26 फरवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।

Gangotri in Uttarkashi district of Uttarakhand received fresh snowfall