kotha
post authorAdmin 22 Feb 2026

ऋषिकेश: महिलाओं ने 50 किलो कूड़ा एकत्र किया, पूर्णानंद घाट पर चला स्वच्छ गंगा अभियान.

ऋषिकेश।
वी योगा स्वच्छ गंगा अभियान सामाजिक संस्था द्वारा नगर पालिका परिषद मुनि की रेती-ढालवाला क्षेत्र स्थित पूर्णानंद घाट पर विशेष गंगा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में स्थानीय महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए गंगा घाट और तटों की सफाई की।

सफाई अभियान के दौरान लगभग 50 किलोग्राम कूड़ा एकत्र किया गया, जिसे नगर पालिका के ट्रंचिंग ग्राउंड में व्यवस्थित रूप से भेजा गया। अभियान का उद्देश्य घाटों और तटों को प्रदूषण मुक्त और कूड़ा मुक्त बनाना है।

संस्था की अध्यक्ष सत्यभामा बहुगुणा ने बताया कि उनकी संस्था पिछले 11 वर्षों से निरंतर गंगा स्वच्छता अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

ऋषिकेश, जो योगनगरी और प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में देश-विदेश में प्रसिद्ध है, वहां चारधाम यात्रा, कुंभ यात्रा और कांवड़ यात्रा सहित वर्ष भर हजारों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में गंगा घाटों की स्वच्छता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि मां गंगा करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक हैं और उनकी स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर सरस्वती रावत, कल्पेश्वरी नेगी, कुंवारी देवी, लक्ष्मी रावत, रचना गैरोला और एला देवी सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।

Muni Ki Reti Rishikesh (2026) – Best of TikTok, Instagram & Reddit Travel  Guide