kotha
post authorAdmin 22 Feb 2026

मन की बात: सीएम धामी ने जन प्रतिनिधियों और संस्कृति स्कूल के बच्चों के साथ सुना पीएम मोदी का 131वां एपिसोड.

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में जन प्रतिनिधियों और संस्कृति स्कूल के विद्यार्थियों के साथ नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड को सुना।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने वाला एक सशक्त माध्यम बन चुका है, जो नवाचार, सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करता है।

सीएम धामी ने बताया कि इस एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर आयोजित वैश्विक शिखर सम्मेलन, अंगदान की प्रेरणादायक कहानियों तथा डिजिटल अरेस्ट जैसी ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान रहने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इन संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करें और एआई तकनीक, स्वास्थ्य जागरूकता तथा डिजिटल सुरक्षा के क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार नवाचार और डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

Mann Ki Baat Program 131st episode CM Dhami listened to PM Modi Mann Ki Baat along with public representatives