kotha
post authorAdmin 22 Feb 2026

राज्य सरकार फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है – मुख्यमंत्री धामी.

पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। लागू की गई उत्तराखंड फिल्म नीति-2024 का सकारात्मक प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 25 फिल्मों को ₹8.28 करोड़ की अनुदान राशि जारी की गई है। इनमें 14 क्षेत्रीय (गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी) और 11 हिंदी/अंग्रेजी फिल्में शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विविधता और सुरक्षित वातावरण के कारण फिल्म निर्माण के लिए आदर्श स्थान बन रहा है। सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से शूटिंग अनुमति प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया है।

उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी के अनुसार, जुलाई 2025 और जनवरी 2026 की बैठकों में 25 फिल्मों को अनुदान स्वीकृत किया गया।

क्षेत्रीय फिल्मों को अनुदान

‘मेरे गांव की बाट’ (जौनसारी) – ₹31.04 लाख
‘संस्कार’ (गढ़वाली) – ₹26.68 लाख
‘घपरोल’ (गढ़वाली) – ₹21.85 लाख
अन्य 11 फिल्मों को 6–20 लाख तक की सहायता।

हिंदी फिल्मों को अनुदान

‘विकी विद्या का वह वाला वीडियो’ – ₹1.95 करोड़
‘लाइफ हिल गई’ (वेब सीरीज) – ₹94.76 लाख
‘Middle Class Love’ – ₹51.96 लाख

सरकार का दावा है कि फिल्म नीति से पर्यटन, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिला है। हालांकि, क्षेत्रीय फिल्म निर्माताओं को सलाह दी गई है कि वे अनुदान से अधिक गुणवत्तापूर्ण कंटेंट पर ध्यान दें।

Sunny Deol meets Uttarakhand film officials on 'Border 2' set, praises  state's support for cinema

सनी देओल ने ‘बॉर्डर 2’ के सेट पर उत्तराखंड के फिल्म अधिकारियों से मुलाकात की, सिनेमा के लिए राज्य के समर्थन की तारीफ की