Sundar Pichai ने ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ में भारत को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के क्षेत्र में उभरती वैश्विक ताकत बताते हुए कहा कि देश एक असाधारण तकनीकी यात्रा पर है। उन्होंने कहा कि दुनिया तेजी से तकनीकी बदलाव और नई खोजों के युग में प्रवेश कर चुकी है, लेकिन एआई के बेहतर और सुरक्षित परिणामों के लिए सामूहिक वैश्विक सहयोग अनिवार्य होगा।
अमेरिका-भारत साझेदारी की अहम भूमिका
पिचाई ने कहा कि एआई के लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए अमेरिका और भारत के बीच रणनीतिक तकनीकी साझेदारी बेहद महत्वपूर्ण है। Google दोनों देशों के बीच टेक्नोलॉजी कनेक्टिविटी और नवाचार का सेतु बना हुआ है।
भारत से वैश्विक स्तर तक पहुंचते इनोवेशन
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि Google Pay जैसे भारतीय इनोवेशन ने वैश्विक डिजिटल भुगतान प्रणाली को नई दिशा दी है। भारत में विकसित तकनीकी समाधान दुनिया के अन्य देशों में भी अपनाए जा रहे हैं।
AI प्रोडक्ट्स, स्किलिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फुल-स्टैक कमिटमेंट
पिचाई ने बताया कि गूगल भारतीय उपभोक्ताओं और व्यवसायों के लिए एआई आधारित समाधान विकसित कर रहा है। डेवलपर्स के लिए एआई कोच में 22 “जेम्मा” मॉडल उपलब्ध कराए गए हैं। सरकार के साथ मिलकर एआई एप्लीकेशन को कृषि, हेल्थकेयर और मौसम पूर्वानुमान जैसे क्षेत्रों में उपयोगी बनाया जा रहा है।
उदाहरण के तौर पर:
किसानों को समय पर मानसून पूर्वानुमान
हेल्थ वर्कर्स को डायबिटिक रेटिनोपैथी स्क्रीनिंग में सहायता
सर्च, भाषा और डिजिटल सुरक्षा में एआई का विस्तार
एआई अब सर्च के तरीके को बदल रहा है। भारतीय यूजर्स वॉइस और विजुअल सर्च को तेजी से अपना रहे हैं। स्कैम डिटेक्शन फीचर्स का भारत में व्यापक उपयोग हो रहा है। जेमिनी ऐप 10 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है और YouTube भारतीय कंटेंट क्रिएटर्स को वैश्विक मंच प्रदान कर रहा है।
वैश्विक भागीदारी से मजबूत हुआ समिट
लंदन से आई एग्जिबिटर कैथरीन मिलर वेबर ने कहा कि दिल्ली में आयोजित एआई समिट में वैश्विक भागीदारी प्रभावशाली रही।
उद्योग जगत का भरोसा
Natarajan Chandrasekaran ने कहा कि यह समिट भारत के एआई विजन और वैश्विक नेतृत्व को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच है।



Admin






