kotha
post authorAdmin 15 Feb 2026

Rishikesh : प्रो. शिवानी कुमार को मिला विज्ञान संचारक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार.

ऋषिकेश, 15 फरवरी 2026।
उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित पीएलएमएस (PLMS) कॉलेज के एमएलटी विभाग में शनिवार को पंचम विज्ञान संचारक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में विज्ञान संचार, अनुसंधान, नवाचार और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति Gautam Buddha University के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर नाइट कैंसर इंस्टीट्यूट, Oregon Health & Science University की निदेशक एवं वरिष्ठ ऑन्कोलॉजिस्ट प्रो. शिवानी कुमार को “विज्ञान संचारक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।

प्रो. शिवानी कुमार प्रारंभिक चरण के कैंसर क्लिनिकल ट्रायल्स की अग्रणी विशेषज्ञ मानी जाती हैं। कैंसर अनुसंधान और चिकित्सा नवाचार के क्षेत्र में उनके कार्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

समारोह में प्रख्यात कैंसर वैज्ञानिक एवं ड्रग डिस्कवरी विशेषज्ञ डॉ. धनलक्ष्मी सिवानंधन को विज्ञान संचारक राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

राज्य स्तर पर विज्ञान संचार में उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रो. नमिता जोशी, डॉ. बेला गोयल, डॉ. ज्योत्सना सेठ, डॉ. मनु पंत, डॉ. तृप्ति मलिक, डॉ. गीता राणा और डॉ. प्रभा लामा को सम्मानित किया गया।

वहीं डॉ. पूनम चाहल और डॉ. ईशा आहुजा बत्रा को युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से नवाज़ा गया।

आयोजन में सहयोगी संस्थाएँ:

सोसाइटी ऑफ पॉल्यूशन एंड एनवायरनमेंटल कंजर्वेशन साइंटिस्ट्स

कुसुम कांत फाउंडेशन

सनराइज एकेडमी

मंथन वेलफेयर सोसाइटी

ग्रासरूट अवेयरनेस एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट फॉर सोसाइटी

उत्तरांचल विश्वविद्यालय

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय

स्मार्ट सर्किट्स

स्पीकिंग क्यूब

द देहरादून डायलॉग

Pt.L.M.S Campus Rishikesh, Sri Dev Suman Uttarakhand University  Badshahithol, Tehri Garhwal, Uttarakhand