kotha
post authorAdmin 22 Jan 2026

योग के साथ मेजर सर्जरी भी… पतंजलि इमरजेंसी एवं क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का केंद्रीय गृहमंत्री ने किया लोकार्पण.

पतंजलि योगपीठ द्वारा संचालित विश्व के पहले इंटीग्रेटेड इमरजेंसी एवं क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का लोकार्पण केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah द्वारा किया गया।
यह हॉस्पिटल योग, आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा के समन्वय पर आधारित एक हाइब्रिड हेल्थ मॉडल प्रस्तुत करता है।

लोकार्पण के अवसर पर गृहमंत्री ने हॉस्पिटल की इमरजेंसी, ICU, कैथ लैब, न्यूरो और ट्रॉमा केयर यूनिट का निरीक्षण किया और इंटीग्रेटेड मेडिसिन सिस्टम की इस पहल को वैश्विक स्तर पर अनुकरणीय बताया।

पतंजलि के 500 से अधिक वैज्ञानिकों द्वारा वर्षों के अनुसंधान से विकसित एविडेंस-बेस्ड मेडिसिन्स लिवर, किडनी, हृदय, मस्तिष्क और श्वसन तंत्र से जुड़ी बीमारियों पर कार्य कर रही हैं।
अब तक 5000 से अधिक रिसर्च प्रोटोकॉल और 500 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में रिसर्च पेपर्स प्रकाशित हो चुके हैं।

इस अवसर पर Patanjali Yogpeeth के संस्थापक अध्यक्ष Swami Ramdev ने कहा कि पतंजलि का लक्ष्य 90 से 99 प्रतिशत रोगियों को योग, आयुर्वेद, नेचुरोपैथी और पंचकर्म के माध्यम से सर्जरी से बचाना है।

आचार्य Acharya Balkrishna ने बताया कि यह हॉस्पिटल 24×7 इमरजेंसी, ट्रॉमा केयर, हाई-एंड ICU, वेंटिलेटर सपोर्ट और क्रिटिकल एम्बुलेंस सेवाओं से लैस है।