kotha
post authorAdmin 29 Jan 2026

बारामती विमान हादसा: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित 5 की दर्दनाक मौत, देहरादून से जुड़ी यादें भी चर्चा में.

मुंबई/बारामती, 29 जनवरी (ParajSparsh):
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री तथा वरिष्ठ नेता अजित पवार का एक चार्टर्ड विमान बारामती में दुर्घटनाग्रस्त होकर हादसे का शिकार हो गया, जिसमें वे सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई। विमान मुंबई से बारामती जा रहा था जब लैंडिंग के दौरान दुर्घटना हुई।

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के अनुसार यह एक Learjet 45XR (VT-SSK) था, जो खराब दृश्यता की वजह से पहले ‘गो-अराउंड’ (लैंडिंग रद्द) हुआ और दूसरी कोशिश में रनवे के करीब दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

घटना के तुरंत बाद आग लग गई और आग बुझाने के प्रयासों के बावजूद सभी सवारों की मौत हो गई। मृतकों में अजित पवार, दो क्रू मेंबर और दो अन्य पासेनजर शामिल थे। कोई भी यात्री सुरक्षित नहीं बच पाया।

इस हादसे से महाराष्ट्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग और वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की। मुंबई, पुणे सहित राज्य भर में राजनीतिक नेताओं ने अपना दुख व्यक्त किया है।

उत्तराखंड से जुड़ी यादें भी चर्चा में:
अजित पवार के देहरादून से जुड़ी एक पुरानी याद भी सोशल मीडिया पर साझा की जा रही है। 2006 में एनसीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन के सिलसिले में वे देहरादून आए थे, जहां होटल में कमरे की समस्या के कारण उन्हें एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा था, जिसे कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने सोशल मीडिया पर साझा किया। (यादें स्रोत आधारित)