kotha
post authorAdmin 12 Jan 2026

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लक्सर स्टेशन से अमृतसर–कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी.

लक्सर: उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल द्वारा सोमवार को लक्सर रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की चार ट्रेनों के नियमित ठहराव की शुरुआत के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अमृतसर–कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12358) के प्रतीकात्मक रैक को सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद लक्सर के अध्यक्ष संजीव कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक पारितोष गौतम, मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ रेल अधिकारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक, यात्री, रेलवे कर्मचारी एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।
समारोह को और यादगार बनाने के लिए उत्तर रेलवे की सांस्कृतिक टीम तथा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई।

रेलवे अधिकारियों ने जानकारी दी कि अब लक्सर स्टेशन पर चार लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेनें नियमित रूप से रुकेंगी, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को सीधे बड़े शहरों तक बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिल सकेगी।