kotha
post authorAdmin 15 Jan 2026

फूलों की घाटी रेंज में जंगल की आग: वायु सेना का हेलिकॉप्टर तैनात, बाम्बी बकेट से पानी नहीं डाला गया.

उत्तराखंड की प्रसिद्ध फूलों की घाटी रेंज में जंगलों में लगी आग को नियंत्रित करने के प्रयास लगातार जारी हैं। आग की गंभीरता को देखते हुए भारतीय वायु सेना का एक हेलिकॉप्टर ज्योतिर्मठ में तैनात किया गया है।

यह हेलिकॉप्टर बीते दो से तीन दिनों से भारतीय सेना के साथ समन्वय बनाकर आग प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर रहा है। अब तक आग की स्थिति का आकलन कर लिया गया है, हालांकि हेलिकॉप्टर से बाम्बी बकेट के माध्यम से पानी नहीं डाला गया है

वन क्षेत्राधिकारी चेतना कंडपाल ने इस संबंध में वायु सेना के विंग कमांडर दीपक रहेजा से प्रत्यक्ष संवाद किया। वहीं नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व के निदेशक आकाश वर्मा ने भी दूरभाष पर संपर्क कर स्थिति की समीक्षा की।

निदेशक आकाश वर्मा ने केंद्रीय कमान से यह आग्रह भी किया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर प्रसारित किए जा रहे बाम्बी बकेट से जुड़े पुराने और भ्रामक फोटो हटाए जाएं, ताकि जनता में किसी प्रकार का भ्रम न फैले।