kotha
post authorAdmin 22 Dec 2025

IAS-IPS कॉलोनी में बवाल : बिल्डर ने सोसाइटी अध्यक्ष को पीटा, कार तोड़ी, पीएचक्यू पहुंचा मामला.

देहरादून की सहस्रधारा रोड स्थित एटीएस कॉलोनी में शुक्रवार देर रात उस समय बवाल मच गया, जब सोसायटी के बिल्डर पर रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के अध्यक्ष के साथ मारपीट और वाहन तोड़फोड़ के गंभीर आरोप लगे। पीड़ित आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अजय सिंह के अनुसार, रात करीब साढ़े दस बजे घर लौटते समय बिल्डर पुनीत अग्रवाल और उनके एक साथी ने सड़क पर कार खड़ी कर रास्ता रोका। विरोध करने पर गाली-गलौज हुई और वीडियो बनाने की कोशिश पर मोबाइल गिरा दिया गया। इसके बाद उन्हें कार से खींचकर पीटा गया और ईंटों से हमला किया गया, जिससे गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद स्थानीय पुलिस पर तत्काल कार्रवाई न करने और पीड़ित को ही धमकाने के आरोप लगे। मामला उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय तक पहुंचा, जहां सख्ती के बाद थाना रायपुर में आरोपी बिल्डर और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मेडिकल कराते हुए जांच शुरू कर दी है।