kotha
post authorAdmin 21 Dec 2025

उत्तराखंड में शिक्षा का नया अध्याय: स्कूलों में गीता के श्लोक अनिवार्य, पाठ्यचर्या में भी शामिल.

उत्तराखंड सरकार ने विद्यालयी शिक्षा में भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों को सशक्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि राज्य के स्कूलों में श्रीमद् भगवत गीता के श्लोकों का पाठ अनिवार्य किया गया है।
इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को जीवन दर्शन, नैतिक मूल्यों और संतुलित व्यक्तित्व विकास से जोड़ना है।

मुख्यमंत्री ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की। साथ ही, उन्होंने अल्मोड़ा जिले में स्थित ऐतिहासिक कटारमल सूर्य मंदिर का उल्लेख करते हुए उत्तराखंड की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा पर प्रकाश डाला।