ऋषिकेश स्थित ऐतिहासिक धरोहर चौरासी कुटिया (बीटल्स आश्रम) का जीर्णोद्धार कार्य मूल स्वरूप को बरकरार रखते हुए तेज़ी से किया जा रहा है। राजाजी टाइगर रिज़र्व प्रशासन द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को शासन की स्वीकृति मिलते ही यह कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
करीब 92 करोड़ रुपये की लागत से चौरासी कुटिया को पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसमें किसी भी संरचना के मूल डिज़ाइन से छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। कार्यदायी संस्था के अनुसार अगले डेढ़ वर्ष में जीर्णोद्धार कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
योजना के तहत कैफे, हर्बल गार्डन, योग-ध्यान हॉल, पौराणिक रसोईघर, बैंक भवन, सत्संग हॉल का पुनरुद्धार किया जा रहा है। साथ ही पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रवेश-निकासी के दो नए गेट, टिकट काउंटर और पार्किंग की व्यवस्था विकसित की जा रही है।



Admin






