देहरादून में आज उत्तराखंड कांग्रेस द्वारा 'संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि भारत का संविधान देश की सबसे बड़ी ताकत है। यदि संविधान न होता तो भारत की स्थिति पड़ोसी देशों पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसी हो सकती थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि संविधान की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर आगे आना होगा।
कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, और कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम भी मौजूद रहे।



Admin






