kotha
post authorAdmin 02 Dec 2025

गांधीनगर में सीएम धामी ने गुजरात के मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से शिष्टाचार भेंट की। सीएम धामी इन दिनों उत्तराखंड में आयोजित होने वाली आगामी वाइब्रेंट समिट के प्रचार-प्रसार के लिए गुजरात दौरे पर हैं।

भेंट के दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच राज्यों के विकास मॉडल, औद्योगिक निवेश और वाइब्रेंट समिट की तैयारियों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सीएम धामी को बताया कि गुजरात में वाइब्रेंट समिट के दो दशक पूरे हो चुके हैं और इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हुई थी।

सीएम धामी को आगामी 10वें वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट से पहले देशभर में आयोजित होने वाले विभिन्न रोड शो के बारे में जानकारी दी गई।
गुजरात प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने अहमदाबाद के अटल ब्रिज का भी निरीक्षण किया और शहर में विश्व स्तरीय आधारभूत संरचना एवं शहरी नियोजन के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की सराहना की।

स्रोत: सूचना विभाग, गुजरात