kotha
post authorAdmin 13 Dec 2025

उत्तराखंड में बड़ा पुलिस फेरबदल, 15 IPS अधिकारियों के तबादले.

उत्तराखंड में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने एक साथ 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इनमें आईजी और डीआईजी स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। तबादला आदेश शुक्रवार शाम को सचिव गृह शैलेश बगौली द्वारा जारी किए गए।

सरकार ने आईपीएस तृप्ति भट्ट को अपर सचिव गृह एवं कारागार नियुक्त किया है। वहीं, आईजी विम्मी सचदेवा रमन से पुलिस मुख्यालय का प्रभार हटाया गया है। उनके पास प्रोविजनिंग एंड मॉडर्नाइजेशन का दायित्व बरकरार रखा गया है।

आईजी केके वीके से सीआईडी का प्रभार हटाकर यह जिम्मेदारी आईजी अरुण मोहन जोशी को सौंपी गई है। केके वीके के पास अब केवल पुलिस दूरसंचार का कार्य रहेगा।
आईजी मुख्तार मोहसिन से फायर सर्विस हटाकर उन्हें जीआरपी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि करन सिंह नगन्याल को आईजी कारागार बनाया गया है।

पीएसी में तैनात आईपीएस नीरू गर्ग को आईजी फायर सर्विस नियुक्त किया गया है। वहीं, आईपीएस नीलेश आनंद भरणे से पीएसी का चार्ज हटाया गया है, शेष दायित्व यथावत रहेंगे।


डीआईजी और एसपी स्तर पर भी बदलाव

तबादला सूची के अनुसार, सुनील कुमार मीणा से जीआरपी का प्रभार हटाया गया है।
आईपीएस योगेंद्र सिंह रावत को आईजी कार्मिक के साथ पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
डीआईजी निवेदिता कुकरेती से फायर सर्विस हटाकर एसडीआरएफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा—

  • यशवंत सिंह – सेनानायक, आईआरबी प्रथम रामनगर

  • आरसी राजगुरु – एसपी, पुलिस मुख्यालय

  • सरिता डोबाल – एसपी, एटीएस

  • हरीश वर्मा – सेनानायक, 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार

सूत्रों के अनुसार, पुलिस विभाग में आगे भी कुछ और तबादले हो सकते हैं।