kotha
post authorAdmin 12 Dec 2025

ऋषिकेश नगर निगम की नई पहल: अब सप्ताह के हर दिन अलग कार्रवाई, व्यवस्था सुधारने की कोशिश.

ऋषिकेश नगर निगम ने शहर की सफाई, व्यवस्था और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए साप्ताहिक कार्य योजना लागू की है। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने सप्ताह के छह कार्य दिवसों के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियाँ तय की हैं, जिनके तहत प्रत्येक दिन विशेष अभियान चलाया जाएगा।

नगर आयुक्त के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य निगम की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना और जनता को बेहतर सेवाएँ उपलब्ध कराना है।
सोमवार को सुबह 11 से 12 बजे तक विशेष सफाई अभियान चलेगा। इसमें सहायक नगर आयुक्त, अधिशासी अभियंता, मुख्य सफाई निरीक्षक और पूरी सफाई टीम शामिल होगी।

मंगलवार को भवन कर और अन्य करों की वसूली के लिए विशेष अभियान चलेगा।
बुधवार को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गुरुवार को पटल प्रभारी सभी पत्रावलियों का रखरखाव करेंगे।
शुक्रवार को शहर में लगे बैनर, पोस्टर और होर्डिंग हटाने का अभियान चलेगा।
शनिवार को स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी, जिसमें निर्माण और सफाई विभाग की टीम संयुक्त रूप से काम करेगी।

नगर निगम का कहना है कि इस व्यवस्था से शहर में स्वच्छता, अनुशासन और कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी तथा जनता को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी।