माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्या नडेला ने कहा है कि भारत तेज़ी से दुनिया का सबसे बड़ा डेवलपर हब बन रहा है। उनके अनुसार, वर्ष 2030 तक भारत GitHub पर अमेरिका को पीछे छोड़ देगा और दुनिया की सबसे बड़ी डेवलपर कम्युनिटी का केंद्र बन जाएगा।
बेंगलुरु में आयोजित एक कार्यक्रम में नडेला ने कहा कि भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीकों को अपनाने की गति बेहद तेज़ है। फिलहाल GitHub पर अमेरिकी डेवलपर्स की संख्या सबसे अधिक है, जबकि भारत दूसरे स्थान पर है। नडेला का मानना है कि बढ़ती टेक क्षमता और नवाचार के चलते भारत आने वाले वर्षों में शीर्ष स्थान हासिल कर लेगा।
उन्होंने बताया कि भारत के डेवलपर्स न केवल संख्या में बढ़ रहे हैं, बल्कि वे दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रहे हैं। नडेला ने कहा कि भारत के पास टैलेंट की कोई कमी नहीं और यही टैलेंट वैश्विक एआई क्रांति का नेतृत्व करेगा।
सत्या नडेला इन दिनों भारत दौरे पर हैं और यहां टेक लीडर्स तथा डेवलपर कम्युनिटी के साथ मुलाकात कर रहे हैं।



Admin






