kotha
post authorAdmin 06 Dec 2025

बागेश्वर में मुख्यमंत्री धामी का मंथन एवं संवाद कार्यक्रम, विकास और नीतियों पर सीधे चर्चा.

बागेश्वर के बैजनाथ स्थित पर्यटक आवास गृह में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंथन एवं संवाद कार्यक्रम के तहत विभिन्न संगठनों और एसोसिएशनों के पदाधिकारियों से सीधा संवाद किया। बैठक में क्षेत्रीय विकास, स्थानीय आवश्यकताओं और भविष्य की नीतियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि संवाद के दौरान मिले सभी उपयोगी सुझावों को राज्य की आने वाली योजनाओं और नीतियों में शामिल किया जाएगा, ताकि विकास कार्य अधिक प्रभावी और जमीनी स्तर पर लाभकारी साबित हो सकें।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में तेज़ी से कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की उपलब्धता सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। कार्यक्रम में विधायक सुरेश गड़िया भी मौजूद रहे।