kotha
post authorAdmin 06 Dec 2025

हरिद्वार जिला अस्पताल की मोर्चरी में लापरवाही, चूहों ने कुतरा धर्मशाला मैनेजर का शव—परिजनों का हंगामा.

योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा है कि भारत जल्द ही रूस और चीन के साथ मिलकर अमेरिका की राजनीतिक और आर्थिक “गुंडागर्दी” को समाप्त करने में भूमिका निभाएगा। उन्होंने यह बयान पतंजलि विश्वविद्यालय और पतंजलि योग भवन में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के बाद दिया।

हरिद्वार जिला अस्पताल की मोर्चरी में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। ज्वालापुर स्थित पंजाबी धर्मशाला में मैनेजर रहे लखन शर्मा उर्फ लकी (36) का शव शुक्रवार रात मोर्चरी में रखा गया था। शनिवार सुबह जब परिजन पोस्टमार्टम कराने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि शव के चेहरे, सिर और एक आंख पर गहरे घाव जैसे निशान थे।

मोर्चरी के आसपास चूहों को दौड़ते देख परिजनों को समझ आया कि रात में शव को चूहों ने कुतर दिया है। यह देखते ही परिजन आक्रोशित हो गए और मोर्चरी के बाहर हंगामा शुरू हो गया।

लखन शर्मा की मौत शुक्रवार शाम हृदयगति रुकने से हुई थी। देर रात समय बीत जाने के कारण पोस्टमार्टम अगले दिन के लिए टाल दिया गया था।

घटना की जानकारी के बाद कांग्रेस नेता भी मौके पर पहुंचे और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। परिजनों ने आरोप लगाया कि मोर्चरी की सुरक्षा और सफाई व्यवस्था पूरी तरह लापरवाह है।

हंगामे के दौरान काफी समय तक स्वास्थ्य विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा, जिससे परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। वे संबंधित कर्मचारियों के निलंबन और मोर्चरी व्यवस्था की जांच की मांग कर रहे हैं।