फ्री दवाई, मकान बनवाने और आर्थिक मदद का लालच देकर घर में चल रहा था ऐसा 'खेल', खबर मिलने पर पहुंच गई भीड़
देहरादून के दीपनगर में धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि ये लोग मुफ्त दवाई मकान बनवाने और आर्थिक मदद का लालच देकर हिंदू समुदाय के लोगों का धर्मांतरण करा रहे थे । हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की ।
*फ्री दवाई मकान बनवाने और आर्थिक मदद का दिया जा था लालच
*सूचना में हिंदू संगठनों ने चौकी पहुंचकर किया विरोध प्रदर्शन
देहरादून। दीप नगर के घर में चल रहे मतांतरण के मामले में हिंदू संगठनों के विरोध के बाद नेहरू कालोनी थाने पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फ्री दवाई मकान बनवाने और आर्थिक मदद का लालच देकर हिंदू समुदाय का मतांतरण करने की सूचना आर्य वीर दल को मिली। जिसके बाद जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा एवं संगठन मंत्री नरोत्तम चौहान व अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।
वहां राजेंद्र सिंह नाम के विकलांग व आर्थिक रूप से अक्षम व्यक्ति उनके अनुसार कई महीने से पड़ोस में रहने वाली एक महिला सुदेश व उत्तर प्रदेश निवासी पास्टर विजय और खुशी आर्थिक सहायता का लालच देकर उनका मतांकरण करने का दवाब बना रहे थे। लेकिन उन्होंने और पत्नी ने विरोध किया। आज फिर तीनों तड़के पहुंचे और आर्थिक मदद का लालच देकर उन पर दबाव बनाने लगे।



Admin






