kotha
post authorAdmin 10 Jul 2023

मुख्यमंत्री धामी ने सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में प्रतिभाग किया.

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक उत्सव निनाद, की सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर उन्होंने महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत 13 जनपदों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों हेतु नवीन विभागीय वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। इस दौरान कार्यक्रम में गीता धामी, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, सचिव  हरिचंद्र सेमवाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।