kotha
post authorAdmin 08 Mar 2023

उत्तरकाशी जनपद में एक बार फिर आये भूकंप के झटके.

देहरादून – उत्तरकाशी जनपद में होली के त्यौहार के दौरान आये भूकंप के झटकों के चलते लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है।जानकारी के अनुसार जिले में सुबह 10 बजकर 7 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गये। इस दौरान होली के पकवान बना रहे लोग घरों से बाहर निकल आए। वहीं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, समस्त तहसील/थाना चौकियों से प्राप्त सूचना के मुताबिक, किसी भी तहसील इलाके में भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए हैं। इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय में हल्का भूकंप का झटका महसूस किया गया। जिससे किसी भी प्रकार की कोई हानि की सूचना नहीं प्राप्त हुई है।